profile

श्री हनुमान जी की आरती

श्री हनुमान जी की आरती

आरती कीजै हनुमान लला की।
दुष्ट दलन रघुनाथ कला की॥

जाके बल से गिरिवर काँपे।
रोग दोष जाके निकट न झाँके॥

अंजनि पुत्र महा बलदाई।
संतन के प्रभु सदा सहाई॥

दे बीरा रघुनाथ पठाए।
लंका जारि सिया सुधि लाए॥

लंका सो कोट समुद्र सी खाई।
जात पवनसुत बार न लाई॥

लंका जारि असुर संहारे।
सियारामजी के काज सँवारे॥

लक्ष्मण मूर्छित पड़े सकारे।
आनि संजीवन प्राण उबारे॥

पैठि पाताल तोरि जमकारे।
अहिरावण की भुजा उखाड़े॥

बाईं भुजा असुर दल मारे।
दाहिने भुजा संतजन तारे॥

सुर नर मुनि जन आरती उतारें।
जय जय जय हनुमान उचारें॥

कंचन थार कपूर लौ छाई।
आरति करत अंजना माई॥

लंकाविध्वंस कीन्ह रघुराई।
तुलसीदास प्रभु कीर्ति गाई॥

॥ दोहा ॥

लाल देह लाली लसे, अरु धरि लाल लंगूर।
वज्र देह दानव दलन, जय जय जय कपि सूर॥

हनुमान जी की जय!

मंगलवार एवं शनिवार को श्रद्धापूर्वक हनुमान जी की आरती करें। प्रभु श्रीराम का स्मरण करें और बजरंगबली से सुख, शांति, साहस एवं मंगल की प्रार्थना करें।

जय श्री राम! जय बजरंगबली!